क्रिकेटर शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद, मौलाना के बयान पर बीजेपी का पलटवार [Controversy over cricketer Shami drinking energy drink, BJP hits back at Maulana’s statement]

2 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। क्रिकेटर मो शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद खड़ा हो गया है। UP के बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की आलोचना की। मौलाना ने कहा- शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, जो गुनाह है। शरीयत की नजर में वह मुजरिम हैं। इनको हरगिज ऐसा नहीं करना चाहिए था।

दरअसल, 4 मार्च को शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान ग्राउंड पर एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे।

भाजपा नेता बोले- मुल्ला को बोलने का अधिकार नहीं:

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने पलटवार करते हुए कहा, ‘यह इंसान और अल्लाह के बीच का मामला है और मुल्ला को बीच में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वह (मोहम्मद शमी) अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने गए हैं और हमारा धर्म ऐसा करने की इजाजत देता है।

कांग्रेस नेता बोले- देश के लिए काम कर रहे शमी:

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, जो खिलाड़ी मैदान में कड़ी मेहनत कर रहा है, दौड़ लगा रहा है, वो देश के लिए काम कर रहा है। हम चाहे किसी भी धर्म या मजहब के हों, हम अपने समाज के लिए, राष्ट्र के लिए काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें

शमी के एनर्जी ड्रिंक पर मौलाना भड़के, बोले-वो मुजरिम है

Share This Article
Exit mobile version