राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में एमओयू [Hero Asia Cup 2025 to be held in Rajgir, MoU between Hockey India and Bihar State Sports Authority]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी के लिए तैयार है। सोमवार को हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए एमओयू के बाद इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा की गई। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।

यह राजगीर द्वारा आयोजित दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा। इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें भारत ने विजेता का खिताब जीता था।

टूर्नामेंट में आठ टीम होगी शामिल

जानकारी के मुताबिक महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी। जिनमें भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया शामिल हैं। शेष दो टीमें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी। पुरुषों के एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है। जिसने पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) जीते हैं।

इसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है। हीरो एशिया कप राजगीर 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट होगा, जिसे बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप में सीधा स्थान प्राप्त करेगा, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो जाएगी, क्योंकि सभी टीमें ट्रॉफी उठाने और अपनी योग्यता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं