जोस बटलर ने छोड़ कप्तानी, कराची में आज आखिरी बार लीड करेंगे [Jos Buttler leaves captaincy, will lead for the last time in Karachi today]

2 Min Read

चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला लिया

कराची, एजेंसियां इंग्लैंड के जोस बटलर ने वनडे और टी-20 फॉर्मेट से टीम की कप्तानी छोड़ दी है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने यह फैसला लिया। वे शनिवार को कराची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच में आखिरी बार टीम की कमान संभालेंगे।

बटलर ने मैच से पहले शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तानी छोड़ने की बात कही। इंग्लैंड की टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।

बटलर बोले- कप्तानी छोड़ने का यही सही समयः

बटलर ने कहा, ‘मेरे लिए कप्तानी छोड़ने का यही सही समय है, टीम के लिए भी यही समय है। मुझे उम्मीद है कि कोई नया खिलाड़ी टीम की कमान संभालेगा और कोच मैक्कुलम के साथ टीम को ऊंचाइयों के नए मुकाम पर ले जाएगा। मेरी कप्तानी के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के नतीजे बहुत जरूरी थे।

मैक्कुलम जब व्हाइट बॉल कोच बने तो मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड था। मुझे उम्मीद थी कि टीम अपने नतीजे बदलेगी और तेजी से आगे बढ़ेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका, इसलिए मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं।

इसे भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी- अफगानिस्तान 8 रन से जीता, इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं