चेन्नई। दक्षिण भारत की टॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। साउथ के जाने माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। वह विलेन के किरदार से जाने जाते थे।
उनका निधन बीती रात कार्डियाक अरेस्ट की वजह से बताया जा रहा है। डेनियल बालाजी मलयालम और तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर थे।
उन्हें शनिवार की शाम हार्ट अटैक आया था। इसके फौरन बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, पर डाक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन के बाद से टालीवुड में शोक की लहर है।
लोग उनके घर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। साथ ही लोग Daniel को सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दे रहा है।
इसे भी पढ़ें