नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुरुवार को अस्पताल ले जाया गया। सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट की निगरानी में किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी के भर्ती होने को लेकर एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार चेस्ट मेडिसीन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरुप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है। इसके पहले 5 जनवरी को भी उन्हें वायरल इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था।