रांची। झामुमो पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को “Z” श्रेणी की सुरक्षा मिली है।
केंद्र सरकार की ओर से यह सुरक्षा सीता सोरेन को उपलब्ध कराई गई है। बताते चलें कि सीता सोरेन दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई हैं।
उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी। सीता सोरेन झामुमो छोड़ने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं।
उन्होंने झामुमो के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए विधायकी से भी त्याग पत्र दे दिया था। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर संथाल परगना के जामा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं।
वह यहां से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। सीता सोरेन शिबू सोरेन की बड़ी बहू और दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।
उनकी दो बेटियां भी राजनीति में उतरने को तैयार है और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।
इसे भी पढ़ें