नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने AAP ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला।
केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे। भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं है। सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति केस को लेकर 26 फरवरी 2023 को CBI ने और 9 मार्च 2023 को ED ने गिरफ्तार किया था।
17 महीने बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोनों मामलों में जमानत दी थी। वे शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तिहाड़ से बाहर आए।
पहले केजरीवाल के घर गये सिसोदिया
शुक्रवार रात को सिसोदिया अपने घर पहुंचने से पहले केजरीवाल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने केजरीवाल के घरवालों से मुलाकात की।
शनिवार सुबह उन्होंने X पर पत्नी के साथ चाय पीते हुए तस्वीर शेयर की। इसके बाद करीब 9 बजे वे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे।
मंदिर में दर्शन के बाद सिसोदिया ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ AAP सरकार के मंत्री भी थे।
करीब 11 बजे सिसोदिया AAP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने नेताओं से मुलाकात करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें
‘दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का हिसाब लेंगे’ : मनीष सिसोदिया