रांची। वास्तु शास्त्र कहता है, गलत दिशा में सोने से न केवल सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि इससे आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।
दक्षिण दिशा के विपरित उत्तर दिशा में सिर करके सोना अच्छा नहीं होता। दक्षिण दिशा में पैर ओर उत्तर में सिर करके सोने से कई तरह के नुकसान होते हैं।
जब हम सभी बिस्तर पर सोते समय अक्सर किसी भी दिशा में अपना सिर रख लेते हैं। हमें पता नहीं रहता इसका क्या असर होगा।
दरअसल, गलत दिशा में सोने से सेहत पर तो बुरा असर पड़ता ही है, आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ होती है। घर की खुशहाली छिन जाती है।
वास्तुशास्त्र के जानकारों के मुताबिक जान तक का नुकसान हो सकता है। इसीलिए कहा गया है कि उत्तर दिशा में सिरहाना, मानो यमराज के हाथ में सिर।
उत्तर दिशा में सिर करके सोना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस दिशा में सिर करके सोने से दरिद्रता आती है।
जो लोग उत्तर की दिशा में सिर करके सोते हैं, उन्हें हमेशा पैसों की दिक्कत रहती है और उनके हाथ में कभी पैसा नहीं टिकता।
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा में सोने के लिए गलत बताया गया है। जो लोग इस दिशा में सिर करके सोते हैं, उन्हें अनिद्रा की समस्या रहने लगती है।
बार-बार इस दिशा में सोने से व्यक्ति को रात को सोते समय अनिद्रा की समस्या बढ़ने लगती है।
उत्तर दिशा में सिर करके सोने से मानसिक तनाव होता है। इसकी वजह से बेवजह का तनाव महसूस होता है।
यदि आप इस दिशा में सिर करके सोते हैं, तो सावधान हो जायें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे शरीर में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। तनाव होने से घर की सुख शांति भी छिन जाती है। कलेश बढ़ता है।
उत्तर दिशा को सोने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इस दिशा में सिर करके सोने से जीवन में नकारात्मकता छायी रहती है।
घर में अजीब नकारात्मक उर्जा रहती है, जिस वजह से आपका काफी नुकसान हो सकता है। आपके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता।
यदि आप उत्तर दिशा में सिर रखते हैं, तो आपके पैर दक्षिण में होते हैं। इसे यमराज की दिशा माना जाता है।
ऐसे में इस दिशा में सोने से जान के लिए जोखिम हो सकता है। दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोना मतलब खुद के प्राण यमराज को सौंपना।
वास्तुशास्त्र विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण दिशा में सिर और उत्तर दिशा में पैर रखकर सोना सबसे उत्तम होता है।
इसे भी पढ़ें