मुंबई, एजेंसियां। मिस वर्ल्ड 2024 का ताज की दावेदार मानी जा रही भारत की प्रतिभागी सिनी सेट्टी के आंसू रूक ही नहीं रहे।
मिस वर्ल्ड का ताज नहीं पाने का दर्द वो झेल नहीं पाई और मंच पर ही बिलख पड़ीं। बता दें कि इस साल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया है।
वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रहीं। इस साल भारत को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने रिप्रेजेंट किया था।
लेकिन वो इस खिताब हासिल करने से चूक गयी। यहां तक कि टाप फोर में भी वह जगह नहीं बना सकीं। इसके बाद जब सिनी की भावनाएं आंसुओं का रूप लेकर बहने लगीं, तो उनका यह इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
इसे देख फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीत पाने का मलाल सिनी को इतना ज्यादा है कि वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।
वायरल वीडियो में सिनी अपनी मां के गले लग कर रोती दिख रही हैं। वीडियो में सिनी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से मिलती नजर आ रही हैं।
सिनी को देख हर किसी का दिल टूट रहा है। वहीं, उनकी मां उन्हें संभालती दिख रही हैं। सिनी इससे पहले कई बार अपने परिवार को गौरवान्वित कर चुकी हैं।
सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 में कर्नाटक को रिप्रेजेंट किया था। उस दौरान उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था।
मिस इंडिया सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था, हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की हैं।
सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम शिकिन शेट्टी है। सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं।
सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय शुरुआती शिक्षा हासिल की। उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया।
उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की। वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स कर रही हैं।
इसके अलावा वह एक बेहद शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उनकी उम्र महज 21 साल है।
इसे भी पढ़ें