Shibu Soren: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति का लिया जायजा, अस्पताल में पहुंचकर किया दौरा [President Draupadi Murmu took stock of Shibu Soren’s health condition, visited him in the hospital]

0
225
Ad3

Shibu Soren:

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबियत को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। वे इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए झारखंड और देशभर से कई लोग अस्पताल का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अस्पताल पहुंचीं और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

राष्ट्रपति ने डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी स्थिति पर बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Shibu Soren: सूत्रों के मुताबिक

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शिबू सोरेन की स्थिति फिलहाल स्थिर है, और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, डॉक्टरों ने यह भी बताया कि अगले तीन से चार दिनों में उनकी स्थिति पर कुछ ठोस जानकारी मिल सकेगी।

Shibu Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रांची लौटने का शेड्यूल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे थे, और पहले उनकी योजना गुरुवार शाम को रांची लौटने की थी। लेकिन शिबू सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अब उनकी वापसी शुक्रवार सुबह तक हो सकती है।

Shibu Soren: झारखंडवासियों की चिंता

झारखंड के लोग शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। शिबू सोरेन को राज्य में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है, और उनका स्वास्थ्य झारखंड के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। समर्थक लगातार उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren :शिबू सोरेन अस्पताल में, सीएम हेमंत मिलने पहुंचे दिल्ली