फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा तेजी
मुंबई, एजेंसियां। सेंसेक्स आज यानी 21 अगस्त को 102 अंक (0.13%) की तेजी के साथ 80,905 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 71 अंक (0.29%) की तेजी रही। ये 24,770 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी टाइटन में रही। ये 2.46% चढ़कर 3,560 रुपए पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स का टॉप लूजर अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। ये 1.51% गिरकर 11,216 रुपए पर बंद हुआ।
आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 1.41% चढ़कर बंद हुआ। फार्मा और FMCG इंडेक्स भी करीब एक फीसदी चढ़े।
इसे भी पढ़ें
शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स में जोरदार 302 अंकों की उछाल