सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, मेटल और IT शेयर्स में तेजी
मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन उछाल है। बाजार ने लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के पार निकल गया। सेंसेक्स ने 79,186 और निफ्टी ने 24,015 का हाई बनाया।
अभी सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
22 शेयरों में तेजी 8 में गिरावट
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है।
इससे पहले शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था।
इसे भी पढ़ें
लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार शिखर पर, सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ