Fax Machine: फैक्स मशीन क्या हैं और क्या हैं इसके फायदें

IDTV Indradhanush
7 Min Read

फैक्स मशीन क्या हैं

फैक्स मशीन

फैक्सिंग आधुनिक कार्यस्थल में संचार के सबसे पुराने साधनों में से एक है। लेकिन इंटरनेट और ईमेल प्रौद्योगिकी के आगमन ने संदेश भेजने और प्राप्त करने के तरीके के रूप में फैक्स की लोकप्रियता को कम कर दिया है।

फिर भी, फैक्स मशीनें आज भी कार्यस्थलों में उपयोग में हैं। दरअसल, फैक्सिंग शब्द का प्रयोग टेलीफोन लाइनों के माध्यम से दस्तावेज़ भेजने के लिए किया जाता है।

साथ ही, यह उस डिवाइस का नाम है जो दस्तावेज़ भेजता है और प्राप्त करता है, जिसे फैक्स मशीन के नाम से जाना जाता है।

कॉपी किए गए दस्तावेज़ को फ़ैक्स के रूप में भी जाना जाता है।

आज की पीढ़ी को जरूर मालूम होना चाहिए फैक्स मशीन क्या और है और इसके फायदें क्या हैं।

फैक्स मशीन क्या हैं

फैक्स मशीन एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। इसका कार्य डॉक्यूमेंट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना और प्राप्त करना होता है।

इसको खासकर व्यापारिक कार्यों में उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से डॉक्यूमेंट भेजे जाते हैं।

इसमें टेलीफोन नेटवर्क की खास जरूरत होती है। यह प्रक्रिया दो फैक्स मशीन के मध्य अथवा एक फैक्स मशीन एवं कंप्यूटर के मध्य भी हो सकते हैं।

इतना ही नहीं यहां ऑनलाइन फैक्स सर्विस के द्वारा भी हो सकती हैं। इन सभी प्रक्रिया में इंटरनेट की मदद लेनी पड़ती है।

फैक्स मशीन यहां इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट को चेंज करती हैं फिर डॉक्यूमेंट को दूसरी फैक्स मशीन में ट्रांसफर करती है जहां इसकी सेम फोटोकॉपी निकलती है और इन सब में टेलीफोन नेटवर्क या इंटरनेट आवश्यक होता है।

फैक्स मशीन के द्वारा हम कहीं भी किसी भी स्थान पर बड़ी ही आसानी से इंटरनेट की मदद से डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट या इमेज भी भेजे जा सकते हैं। फैक्स मशीन को टेली फैक्स अथवा टेली कापी के नाम से भी जाना जाता है। फैक्स मशीन का पूरा नाम फार अवे जेराक्स है।

फैक्स मशीन का अविष्कारः

फैक्स मशीन के आविष्कारक एलेक्जेंडर ब्रेन हैं। इन्होंने 1846 में इस खास प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया था।

फैक्स मशीन मुख्य रूप से दूरसंचार तकनीक का एक विकसीत रूप है। आज के वक्त में भी कई सारे व्यवसाय और सरकारी संस्थानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

फैक्स नंबर क्या हैः

फैक्स नंबर बिल्कुल एक तरह से मोबाइल या टेलीफोन नंबर के जैसा ही होता है। फैक्स नंबर की सहायता से फैक्स मशीन से संपर्क जोड़ा जा सकता है।

कैसे किया जाता है फैक्सः

फैक्स मशीन कैसे काम करती है अक्सर ये सवाल लोगों के मन में उठते हैं। फैक्स मशीन के काम करने के तरीके को ऐसे समझा जा सकता हैः

स्टेप 1. सर्वप्रथम आपको फैक्स भेजने के लिए पेज को इनपुट स्लॉट में रखना होगा।

स्टेप 2. जिस किसी भी व्यक्ति को फैक्स भेजना है उस व्यक्ति का फैक्स नंबर डायल करें। ध्यान रहे कि ट्रांसमिटेड मोड पर फैक्स मशीन को सेट करना है। जो व्यक्ति यहां प्राप्त करता है उस व्यक्ति को रिसीवर मोड पर सेट करना पड़ता है।

स्टेप 3. जब डॉक्यूमेंट मशीन के अंदर जाता है, तब एक लाइट अंदर जलती हैं। जिससे यहां पता चलता है कि डॉक्यूमेंट स्कैन हो रहा है।

स्टेप 4. इसके बाद डॉक्यूमेंट एक इलेक्ट्रॉनिक इमेज में कन्वर्ट हो जाता है और फिर यहां इलेक्ट्रॉनिक इमेज टेलीफोन लाइन के माध्यम से उस फैक्स मशीन पर पहुंच जाता है जिसका नंबर फैक्स मशीन में दर्ज किया गया है।

स्टेप 5. पहुंचने के बाद की प्रक्रिया में यहां इलेक्ट्रॉनिक इमेज फैक्स में लगे प्रिंटर की हेल्प से एक डॉक्यूमेंट के रूप में प्रिंट निकल जाता है।

फैक्स मशीन की खासियतेः

1. फैक्स मशीन डॉक्यूमेंट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने का बहुत ही बेहतर माध्यम है।

2. इसमें समय भी बहुत कम लगता है। मिनटों में डॉक्यूमेंट सुरक्षित रिसीवर के पास पहुंच जाता है।

3. फैक्स मशीन में प्रिंट का ऑप्शन भी होता है, जिससे डॉक्यूमेंट का तुरंत प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

4. फैक्स मशीन में लैंडलाइन का इस्तेमाल होता है।

5. फैक्स मशीन में फैक्स करने के लिए फैक्स नंबर की जरूरत पड़ती है।

फैक्स मशीन के फायदेः

  1. कई बार ईमेल के द्वारा बड़ी साइज के फाइलों को सेंड करने में टाइम खर्च होता है किंतु फैक्स के द्वारा बड़े से बड़े फाइल को भी कम वक्त में भेजी जा सकती है।
  2. इसमें किसी भी प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती है कोई भी व्यक्ति प्रेक्टिस करके आसानी से इसे आपरेट कर सकता है।
  3. फैक्स मशीन से संचार करना बहुत ही सस्ता होता है।
  4. फैक्स मशीन का इस्तेमाल बहुत ही सुरक्षित है, ना तो इसमें मैलवेयर और वायरस का खतरा होता है और यहां अधिक सिक्योर भी है।
  5. फैक्स मशीन उसी व्यक्ति के पास डॉक्यूमेंट को सेंड करती है जिसका नंबर हम दर्ज करते हैं ना की किसी अन्य व्यक्ति के पास। फैक्स मशीन के नुकसानः
    जहां फैक्स मशीन के कई फायदें हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हैः
  6. Fax Machine में टेलीफोन लाइन बहुत ही जरूरी होती है और कभी टेलीफोन लाइन डाउन होती है, तो इसके संचालन में कठिनाई होती है।
  7. फैक्स मशीन भी कुछ टाइम बाद खराब हो ही जाती है, इसलिए समय पर इसकी सर्विस जरूरी है।
  8. फैक्स मशीन में मल्टी टास्किंग का ऑप्शन नहीं होता है इसमें केवल एक वक्त में एक ही काम कर सकते हैं।
  9. फैक्स मशीन के द्वारा भेजे गए डॉक्यूमेंट के गुणवत्ता में कमी हो सकती है। कई बार छोटे-छोटे अक्षर साफ नहीं उभरते, जिससे पढ़ने में परेशानी हो सकती है।
  10. फैक्स मशीन से भेजी गई इमेज की क्वालिटी भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें

सरना धर्म का इतिहास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं