भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज़, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास?

3 Min Read

Samsung Galaxy S26

नई दिल्ली, एजेंसियां। टेक दिग्गज Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में भारत और ग्लोबल मार्केट में नई Samsung Galaxy S26 series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Buds4 और Buds4 Pro TWS भी पेश किए हैं।

कीमत और उपलब्धता

Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।

  • 12GB + 256GB: ₹1,39,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,59,999
  • 16GB + 1TB: ₹1,89,999
    वहीं Galaxy S26 (12GB RAM) के 256GB मॉडल की कीमत ₹87,999 और 512GB की ₹1,07,999 है।
    Galaxy S26+ (12GB RAM) के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,19,999 और 512GB की ₹1,39,999 रखी गई है।
    पूरी सीरीज़ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और कोबाल्ट वायलेट, ब्लैक, व्हाइट, स्काई ब्लू जैसे रंगों में आती है। कुछ एक्सक्लूसिव कलर Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेंगे।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Galaxy S26 Ultra में Galaxy के लिए कस्टमाइज़्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं S26 और S26+ में 2nm आधारित Exynos 2600 चिपसेट मिलता है। सभी डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं।

कैमरा और डिस्प्ले

S26 Ultra में 200MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 5x और 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट मिलता है। वहीं S26 और S26+ में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Ultra में 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले (120Hz) है, जबकि S26+ में 6.7-इंच और S26 में 6.3-इंच स्क्रीन दी गई है। Ultra में नया ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ फीचर है, जो साइड एंगल से स्क्रीन विज़िबिलिटी को कम करता है।

बैटरी और चार्जिंग

  • S26 Ultra: 5000mAh, 60W वायर्ड चार्जिंग
  • S26+: 4900mAh, 45W चार्जिंग
  • S26: 4300mAh, 25W चार्जिंग
    सभी मॉडल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Galaxy AI और नए फीचर्स

नई सीरीज़ में Galaxy AI को अपग्रेड किया गया है। ‘Now Nudge’ फीचर कॉन्टेक्स्ट के आधार पर जरूरी सुझाव देता है। Bixby, Gemini और Perplexity जैसे AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

Galaxy Buds4 सीरीज़

Galaxy Buds4 की कीमत ₹16,999 और Buds4 Pro की ₹22,999 है। Pro मॉडल में Adaptive ANC, 24-bit Hi-Fi ऑडियो और हैंड्स-फ्री जेस्चर कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
नई Galaxy S26 सीरीज़ प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और एडवांस AI फीचर्स के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ी टक्कर देने को तैयार है।

Share This Article