Google Translate में बड़ा बदलाव: टोन गाइडेंस और सही शब्द चुनने में मदद करेगा AI

2 Min Read

Google Translate

नई दिल्ली, एजेंसियां। गूगल ने अपने ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म में नया AI फीचर जोड़ा है, जो अनुवाद को और स्मार्ट बनाएगा। अब ऐप सिर्फ शब्दों का सीधा अनुवाद नहीं देगा, बल्कि यह समझाएगा कि वाक्य का सही अर्थ और टोन क्या है। अगर कोई मुहावरा या बोलचाल की भाषा इस्तेमाल होती है, तो ऐप कई विकल्प सुझाएगा और बताएगा कि किस परिस्थिति में कौन सा विकल्प सही रहेगा।

उदाहरण के तौर पर

उदाहरण के तौर पर “It’s raining cats and dogs” जैसे मुहावरे का शाब्दिक अनुवाद नहीं होगा, बल्कि इसका सही मतलब बताया जाएगा। साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि कौन सा विकल्प औपचारिक बातचीत में ठीक रहेगा और कौन सा अनौपचारिक माहौल में।

क्या है नए अपडेट में?

नए अपडेट में “Understand” और “Ask” जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. Understand फीचर से यूज़र अनुवाद के पीछे की बारीकियां समझ सकते हैं जैसे टोन, भाषा का उपयोग और संदर्भ। वहीं Ask फीचर से यूज़र खास शैली या क्षेत्र के हिसाब से अनुवाद मांग सकते हैं, जैसे प्रोफेशनल या लोकल भाषा शैली में।

कंपनी का क्या है कहना?

कंपनी का कहना है कि ये फीचर ऑफिस, पढ़ाई और रोजमर्रा की बातचीत में मदद करेंगे. फिलहाल यह सुविधा भारत और अमेरिका में एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, और जल्द ही वेब वर्ज़न पर भी आएगी।इस अपडेट के बाद गूगल ट्रांसलेट सिर्फ एक अनुवाद टूल नहीं रहेगा, बल्कि भाषा को बेहतर समझने और सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करने वाला AI गाइड भी बनेगा।

Share This Article