इस दिन भारत में लॉन्च होगा Google Pixel 10a, कीमत ₹50,000 से कम रहने की उम्मीद

2 Min Read

Google Pixel 10a

नई दिल्ली, एजेंसियां। Google ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। Pixel 10a को कंपनी की Pixel 10 सीरीज का किफायती मॉडल माना जा रहा है, जिसे प्रीमियम Pixel स्मार्टफोन्स से कम कीमत में पेश किया जाएगा।

₹50,000 से कम हो सकती है कीमत

हालांकि Google ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में Pixel 10a की कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है। ऐसे में यह फोन प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

अर्ली एक्सेस ऑफर्स का ऐलान

Google ने Pixel 10a के साथ अर्ली एक्सेस ऑफर्स की भी घोषणा की है। जो यूजर्स 13 फरवरी 2026 दोपहर 1:29 बजे से पहले Google Store की मेलिंग लिस्ट को सब्सक्राइब करेंगे, उन्हें खास फायदे मिल सकते हैं। इन ऑफर्स की जानकारी 18 फरवरी को ईमेल के जरिए दी जाएगी और प्री-ऑर्डर के दौरान सीधे चेकआउट पर अप्लाई की जा सकेगी।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ

  • 8GB LPDDR5X RAM
  • 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन
  • UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट
    दिया जा सकता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के मामले में Pixel 10a काफी दमदार हो सकता है।

  • 48MP प्राइमरी रियर कैमरा (OIS सपोर्ट)
  • 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 13MP फ्रंट कैमरा

रिपोर्ट्स के अनुसार, रियर कैमरा 4K 60fps और फ्रंट कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।

बैटरी और चार्जिंग

  • फोन में 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो
  • वायर्ड फास्ट चार्जिंग
  • वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी।

कहां मिलेगी बिक्री

लॉन्च के बाद Google Pixel 10a को Flipkart और Google के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा।

Share This Article