Latest NewsGoogle Gemini AI privacy lawsuit: Google पर प्राइवेसी उल्लंघन का मुकदमा: बिना बताए Gmail, Chat और Meet में एक्टिव हुआ Gemini AI

Google Gemini AI privacy lawsuit: Google पर प्राइवेसी उल्लंघन का मुकदमा: बिना बताए Gmail, Chat और Meet में एक्टिव हुआ Gemini AI

Google Gemini AI privacy lawsuit:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन जोस में गूगल के खिलाफ एक बड़ा मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने अक्टूबर 2025 में बिना यूजर्स की जानकारी और अनुमति के अपने Gemini AI असिस्टेंट को Gmail, Google Chat और Meet जैसे ऐप्स में सीक्रेट तरीके से एक्टिव कर दिया। इस कदम से गूगल को कथित रूप से करोड़ों यूजर्स की निजी चैट, ईमेल और वीडियो मीटिंग्स तक पहुंच मिल गई।

शिकायत में कहा गया:

शिकायत में कहा गया है कि गूगल ने पहले Gemini को “ऑप्ट-इन” विकल्प के रूप में पेश किया था, लेकिन अब इसे अपने आप एक्टिव कर दिया गया है। यूजर्स चाहें तो इसे बंद कर सकते हैं, मगर यह सेटिंग काफी गहराई में छिपी हुई है, जिससे अधिकांश लोग इसे ढूंढ नहीं पाते। इसे यूजर्स की निजता और सहमति का गंभीर उल्लंघन बताया जा रहा है।

अब तक गूगल का कोई आधिकारिक बयान नहीं:

गूगल ने इस मुकदमे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कंपनी का कहना है कि Gemini का उद्देश्य यूजर अनुभव और उत्पादकता बढ़ाना है और यह उसकी मौजूदा प्राइवेसी पॉलिसी के अंतर्गत ही काम करता है। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला केवल गूगल तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए चेतावनी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में कंपनियों को यूजर की प्राइवेसी और सहमति को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इससे पहले भी गूगल पर डेटा हैंडलिंग को लेकर कई बार मुकदमे और जांचें हो चुकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Gemini AI विवाद के बाद अमेरिकी अदालतें एआई टेक्नोलॉजी पर किस तरह की नई सीमाएं या दिशानिर्देश तय करती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles