Flipkart’s new membership plan:
नई दिल्ली, एजेंसियां। फेस्टिव सीजन से पहले फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम Flipkart Black लॉन्च किया है, जिसमें सब्सक्राइबर्स को एक साल तक फ्री YouTube Premium दिया जाएगा। इसके साथ ही, यूज़र्स को एडिशनल डिस्काउंट, फेस्टिव सेल में अर्ली एक्सेस, और कई अन्य बेनेफिट्स भी मिलेंगे। यह प्लान फ्लिपकार्ट के मौजूदा VIP प्लान से एक स्तर ऊपर रखा गया है, और इसकी कीमत 1,499 रुपये प्रति वर्ष तय की गई है। हालांकि, इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत यह फिलहाल 990 रुपये में उपलब्ध है।
मेंबरशिप बेनेफिट्स में शामिल हैं:
एक साल का फ्री YouTube Premium (सिर्फ एक अकाउंट के लिए वैध)
हर ऑर्डर पर 100 रुपये तक कैशबैक
हर महीने 800 सुपरकॉइन्स कमाने का मौका
प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर एक्सक्लूसिव छूट
सेल की अर्ली एक्सेस
प्रायोरिटी कस्टमर सर्विस
Cleartrip पर मात्र 1 रुपये में फ्लाइट कैंसिलेशन और रिस्केड्यूलिंग
फ्लिपकार्ट का यह प्रोग्राम सीधे तौर पर Amazon Prime को चुनौती देता नजर आ रहा है, जिसकी सालाना कीमत भी 1,499 रुपये है और जिसमें प्राइम वीडियो, म्यूजिक और फास्ट डिलीवरी जैसी सेवाएं मिलती हैं। Flipkart Black का फोकस ई-कॉमर्स डिस्काउंट और ट्रैवल बेनेफिट्स पर है। ऐसे में जिन यूज़र्स की प्रायोरिटी शॉपिंग और सेल एक्सेस है, उनके लिए Flipkart Black एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें
Amazon Today’s Deal: फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर धमाकेदार छूट, हाईटेक सफाई अब हर घर में
