इसरो ने जारी किया गगनयान एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो [ISRO released video of training of Gaganyaan astronauts]

1 Min Read

जीरो ग्रेविटी में योग करते दिखे

बेंगलुरु, एजेंसियां। ISRO ने गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो जारी किया है। इसमें एस्ट्रोनॉट्स स्पेस जैसी सिमुलेटेड कंडीशन में ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं।

एस्ट्रोनॉट्स स्पेस मॉड्यूल के भीतर योग कर रहे हैं। उन्हें अंतरिक्ष यान, जीरो ग्रेविटी और स्पेस में आने वाली अन्य चुनौतियों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जा रही है।

23 अगस्त 2024 को भारत नेशनल स्पेस डे (NSD) मनाएगा। इसी दिन पिछले साल ISRO का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पास उतरा था।

भारत स्पेस में इंसान भेजने वाला चौथे देश बनेगा

गगनयान मिशन भारत का मानवयुक्त स्पेस प्रोग्राम है। इसके तहत 4 एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाएंगे। मिशन 2024 के आखिर या 2025 तक लॉन्च हो सकता है।

3 दिन के मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट्स को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा।

भारत कामयाब रहा तो ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस इंसानों को स्पेस में भेज चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

ISRO EOS-8 सैटेलाइट से मिलेगी आपदाओं की सूचना

Share This Article
Exit mobile version