ISRO चीफ बोले- 2027 में लॉन्च होगा चंद्रयान-4:चांद से मिट्‌टी और चट्‌टान के नमूने लाएंगे [ISRO Chief said – Chandrayaan-4 will be launched in 2027: Will bring samples of soil and rocks from the moon]

1 Min Read

2028 में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का काम शुरू होगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 2027 में चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग करेगा। यह बात ISRO चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने नेशनल स्पेस डे के मौके पर कही।

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 का डिजाइन फाइनल हो चुका है। मिशन को सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

चंद्रयान-4 चांद की सतह से 3-5 किलो मिट्टी और चट्टान के नमूनों को पृथ्वी पर लाएगा। इस स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे।

जबकि, 2023 में चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 में प्रोपल्शन मॉड्यूल (इंजन), लैंडर और रोवर तीन मॉड्यूल थे।

ISRO चीफ ने यह भी बताया कि इंडियन स्पेस स्टेशन का पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें केवल रोबोट्स भेजे जाएंगे। इस स्टेशन में कुल पांच मॉड्यूल बारी-बारी से अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

इसरो ने जारी किया गगनयान एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं