रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस पर दबाव बनाने में कामयाब रहा। अगले राज्यसभा चुनाव में झामुमो के सरफराज अहमद इंडी गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।
आगामी 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है।
इसकी घोषणा आज देर शाम तक कभी भी हो सकती है। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद प्रत्याशी होंगे।
बताते चलें कि झारखंड में 2 राज्यसभा सीट के लिए 21 मार्च को चुनाव होने हैं। झारखंड में दो सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उरांव का टर्म पूरा होने के बाद खाली हो रहा है।
कांग्रेस के धीरज साहू एवं भाजपा के समीर उरांव का टर्म खत्म होने के बाद 21 मार्च को चुनाव होना है। इससे पहले सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि सरफराज अहमद को पार्टी राज्यसभा भेजेगी। अब उन्हें अपने त्याग का इनाम मिल गया है।
सरफराज अहमद की जीत में किसी तरह की कोई परेशानी महागठबंधन को नहीं होगी। अगर भाजपा ने भी एक प्रत्याशी दिया, तो दोनों खेमे से एक-एक प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
अगर तीसरा कोई प्रत्याशी मैदान में आता है तो वोटिंग होगी। हालांकि इसकी उम्मीद नहीं के बराबर है।
इसे भी पढ़ें