Home Jharkhand Sanitary pad controversy: सेनेटरी पैड विवाद: रांची में कांग्रेस ने साइबर थाने में की शिकायत [Sanitary pad controversy: Congress lodged a complaint in the cyber police station in Ranchi]

Sanitary pad controversy: सेनेटरी पैड विवाद: रांची में कांग्रेस ने साइबर थाने में की शिकायत [Sanitary pad controversy: Congress lodged a complaint in the cyber police station in Ranchi]

0
Sanitary pad controversy: सेनेटरी पैड विवाद: रांची में कांग्रेस ने साइबर थाने में की शिकायत [Sanitary pad controversy: Congress lodged a complaint in the cyber police station in Ranchi]

Sanitary pad controversy:

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सेनेटरी पैड को लेकर शुरू हुआ विवाद अब रांची तक पहुंच गया है। इस प्रकरण को लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की लीगल सेल ने साइबर थाना रांची में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि बिहार महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं के बीच स्वच्छता और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सेनेटरी पैड वितरण अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि इस सकारात्मक पहल को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की छेड़छाड़ की गई तस्वीर को सेनेटरी पैड के साथ जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।

Sanitary pad controversy: राहुल गांधी को बदनाम करने का प्रयासः

युवा कांग्रेस की सदस्य शिल्पी कुमारी ने इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमृत सिंह ने कहा कि यह राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर की वजह से उन्हें बदनाम करने का प्रयास है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Sanitary pad controversy: सोची समझी साजिशः

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके तहत राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल पर संलिप्त होने का आरोप लगाया है और जांच की माँग की है।

Sanitary pad controversy: सामाजिक कार्य पर हो रही राजनीतिः

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार में महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना है। इस सामाजिक कार्य को राजनीतिक रूप देकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल सामाजिक कार्यों को बाधित करते हैं, बल्कि राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी करते हैं। उन्होंने अपील की कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्यों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025: AIMIM की महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश, मुस्लिम वोटों का बंटवारा बढ़ा सकता है सियासी समीकरण