Tuesday, July 8, 2025

सम्राट चौधरी  ने संभाली बिहार भाजपा की कमान, कहा-बिहार में सिर्फ भाजपा दिखेगी

पटना : बिहार प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को सूबे में पार्टी की कमान संभाल ली। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से उनकी ताजपोशी की गई। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने एक भव्य समारोह में सम्राट चौधरी को प्रभार सौंप दिया। इससे पूर्व सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नये अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

वहीं, प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर नये प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अधिकारिक कक्ष में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सम्राट चौधरी एक-एक नेता से मिले और बधाई स्वीकार की।

नीतीश सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया

सम्मान समारोह में भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। साथ ही 2024 में लोकसभा की सभी सीटों पर जीत और 2025 में भाजपा की सरकार बनाने का प्रण लिया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर बैठे सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को धन्यवाद देता  हूं।

साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने संजय जयसवाल को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने 3 वर्ष से अधिक समय के कार्यकाल में भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है। हमें पूर्ण आशा और विश्वास है कि पूरी टीम हमारा मार्गदर्शन करेगी। नेतृत्व का भी मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। सम्राट ने कहा कि लक्ष्य बड़ा स्पष्ट है। अमित शाह, नरेंद्र मोदी और  जेपी नड्डा को हम आश्वस्त करते हैं कि बिहार में सिर्फ भाजपा दिखेगी।

धन्य हूं कि पार्टी के अंदर मुझे सम्मान दिया गया

उन्होंने कहा कि मैं तो उस परिवार से आता हूं, मेरे पिताजी कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे। उन्हें विरोधी दल का नेता भी नहीं बनाया गया, प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं बनाया। मैं तो धन्य हूं। पार्टी के अंदर हमें सम्मान दिया गया। पहले विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि समता पार्टी को नीतीश कुमार ने नहीं बनाया, बल्कि मेरे पिताजी (शकुनी चौधरी) ने समता पार्टी बनाई थी और नीतीश कुमार ने अवैध कब्जा कर लिया। उस अवैध कब्जा को उखाड़ कर फेंक देंगे। नीतीश कुमार अब तो आपका नाम भी लेने में शर्म आती है।

कई भाजपा नेता थे उपस्थित

ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में बिहार है। अब तो बुजुर्ग भी हो गए हैं। अब तो आग्रह करेंगे कि चलिए कल्याण बिगहा, वहां पर हम लोग कुटिया बनवा देंगे। भाजपा कार्यकर्ता उनका कुटिया बना देंगे। मैं लोगों के बीच में कहता हूं कि बिहार में नीतीश कुमार को हटा दीजिए और भाजपा के किसी मंडल अध्यक्ष को ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दे दें। वह नीतीश कुमार से अच्छा काम करेगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सैय्यद शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
00:21:48

Testing video post

Testing content

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img