जमशेदपुर। जमशेदपुर में यातायात विभाग और नेहरू युवा केंद्र ने मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज ने सड़क सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी और एनएसएस स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया।
इसे भी पढ़ें
सीएम के निर्देश के बाद पुलिस अलर्ट, आधी रात को राजधानी सड़कों पर निकले अधिकारी