चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार 3 फरवरी को अपना इस्तीफा का पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।
इसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया है। बताते चलें कि पुरोहित लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्हें 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह वर्ष 2017 से 2021 तक तमिलनाडु और वर्ष 2016 से 2017 तक असम के गवर्नर रहे हैं।
बनवारी लाल पुरोहित ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कर मुझे उपकृत करें।
इसे भी पढ़ें