Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा-16 दिन में 3 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, रविवार को 16,886 श्रद्धालु गुफा तक पहुंचे 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा 38 दिन तक चलेगी

1 Min Read

Amarnath Yatra:

पहलगाम, एजेंसियां। अमरनाथ यात्रा के 16वें दिन 16,886 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इन 16 दिनों 3 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी।

उपराज्यपाल बोले-यह समृद्ध अनुपातः

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या रविवार को तीन लाख के आंकड़े को पार कर गई। यह पवित्र यात्रा एक अत्यंत समृद्ध अनुभव है।

Amarnath Yatra:

यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री, सोमवार को 23,857 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें

Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण आज अमरनाथ यात्रा स्थगित


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं