Navratri 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। यह नौ दिवसीय पर्व मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना का समय है। मान्यता है कि घटस्थापना के दिन मां दुर्गा घर में विराजमान होती हैं और नौ दिन तक भक्त के घर में वास करती हैं। इस दौरान प्रतिदिन देवी का पूजन, श्रृंगार और हवन किया जाता है। भक्त उपवास रखते हैं और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। ऐसे में पूजा की तैयारी समय रहते करना जरूरी है ताकि किसी भी दिन कोई सामान कम न पड़े।
नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है। इसके लिए :-
• कलश
• जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र और शुद्ध मिट्टी
• जौ या गेहूं
• कलश ढकने के लिए ढक्कन
• सिक्का
• पीपल या आम के पत्ते
• रोली और कलावा की जरूरत होती है।
नवरात्रि पूजन सामग्री
• पूजन के लिए गंगाजल
• सुपारी, दूर्वा
• तांबे या पीतल का लौटा
• ताजा रेशेदार नारियल
• हवन सामग्री
• सूखा नारियल
• फूल
• पान
• रुई की बत्ती
• तिल का तेल या घी और दीपक आवश्यक हैं
• साथ ही भोग के लिए फल और मिठाई भी तैयार रखें।
देवी के श्रृंगार का सामान
• मां दुर्गा के श्रृंगार के लिए उनकी
• प्रतिमा या तस्वीर,
• लाल चुनरी
• कुमकुम
• लाल बिंदी
• आलता
• चूड़ियां
• सिंदूर
• मेहंदी
• फूलों या मोतियों की माला और लाल साड़ी शामिल है।
इसके अलावा पूजा चौकी को सजाने के लिए
• लाल या पीला कपड़ा
• आटे से चौक बनाने के लिए आटा
• चावल
• हल्दी की भी जरूरत होती है।
सुझाव: यदि आप नवरात्रि की पूजा घर पर कर रहे हैं, तो इन सभी सामग्रियों की सूची बनाकर अभी से खरीदारी शुरू कर दें। समय पर तैयारी करने से पर्व के दौरान पूजा में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी और नौ दिनों का उत्सव अधिक श्रद्धा और उत्साह से संपन्न होगा।
इसे भी पढ़ें
Navratri 2025: जानें 9 दिन, 9 रंग और मां दुर्गा के आशीर्वाद का महत्व









