Tuesday, July 8, 2025

झारखंड में शुरू हो चुकी है नियुक्ति प्रक्रिया : हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जरूर है कि इसमें विलंब हुआ। विपक्ष के लोगों की झारखंड विरोधी सोच और उनके द्वारा पैदा किये जा रहे अड़चनों की वजह से इसमें थोड़ी दिक्कतें आई लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हमारे राज्य के कर्मठ और मेहनतकश युवाओं के लिए रास्ते खुल गए हैं। सोमवार को ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। वह गोड्डा में आयोजित जनता दरबार सह विकास मेले में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम निरंतर कर रही है। गर्मी हो, ठंड हो या बरसात, राज्य के प्रत्येक नागरिक चाहे वह कितने भी सुदूरवर्ती गांव में क्यों न रहता हो, उन तक सरकार की नजर, सरकार की योजनाएं पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता है।

जिले के पदाधिकारियों को हमारा स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी जिले के गांव से किसी भी तरह की सूचना अगर आए तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें। कोई कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि सुंदरपहाड़ी डैम को सीधे गोड्डा जिला से जोड़ने और इसे एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गयी  है।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img