खबर फैली कि ICU में भर्ती
मुंबई, एजेंसियां। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था।
चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं।
22 साल ग्रुप के चेयरमैन थे रतन टाटा:
28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा, टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन फिलहाल टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख हैं।
इसे भी पढ़ें