रांची, एजेंसियां। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मंगलवार को रांची बंद बुलाया था। संगठन का दावा है कि उनके आह्वान पर आज रांची बंद रही।
रांची बंद सुबह से लेकर 1:00 बजे तक ही था। इस दौरान आम लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। खास कर इटकी रोड, पंडरा , पिस्का मोड़, लाह कोठी, रातू रोड, न्यू मार्केट, किशोरी यादव चोक, प्यादा टोली, ग्वाल टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक, रिफ्यूजी मार्केट, वेंडर मार्केट, कचहरी सर्कुलर रोड, की सारी दुकान बंद करके बंदी का समर्थन किया गया।
राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने एक बार फिर दुहराया कि यदि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं स्थापित की गई, तो वह फांसी लगा लेंगे।
बता दें कि पिछले 16 दिनों से राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य पहाड़ी मंदिर के राज भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ हैं। उनका कहना है कि सरकार प्रशासन मौन है। मजबूरन रांची बंद की घोषणा की गई थी।
आज सुबह से ही राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य सड़कों पर निकले। उन्होंने कहा कि सारी दुकानें बंद रहीं। यहां तक की पहाड़ी मंदिर के प्रसाद दुकानदार ने भी अपनी दुकान ने बंद कर समर्थन किया और 1:00 बजे के बाद अपनी दुकान को खोली।
संगठन के सदस्यों बताया कि बिरसा चौक, हटिया, तुपुपदाना में भी सुबह से ही सड़कों पर निकले हुए थे। उत्तम यादव ने कहा आज रांची बंद बुलाकर सरकार प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।
राज भवन के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बंद को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा शक्ति के शैलेश तिवारी, नितेश वर्मा, योगेश कुमार रॉक, उमेश साहू, रंजन माथुर, संजय तिवारी, आर्यन मेहता, रोहित यादव, संजय तिवारी, निखिल गुप्ता, अनुराग तिर्की, अशोक श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, चंदन यादव, आर्यन गुप्ता, आयुष गोप, प्रदीप चौधरी, रिकी वर्मा, निलेश महतो, रितु सिंह, सुजीत चौरसिया, भोला केसरी, लकी वर्मा मन्नू चौधरी सोनू गुप्ता,सनी निषाद, शाहिद ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें