// Replace the entire function with this minimal version: function idtv_add_related_story_slide($story_content, $post) { if (empty($post) || get_post_type($post) !== 'web-story') { return $story_content; } // Simple, valid AMP slide $minimal_slide = '

Related Stories

Test Slide - If you see this, it works!

'; if (strpos($story_content, '') !== false) { $story_content = str_replace('', $minimal_slide . '', $story_content); } return $story_content; } Municipal elections: रांची में इस बार पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर
Friday, November 7, 2025
18.1 C
Ranchi
RanchiMunicipal elections: रांची में इस बार पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर

Municipal elections: रांची में इस बार पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर

Municipal elections:

रांची। रांची नगर निगम में वर्ष 2018 में डिप्टी मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हुआ था। लोगों ने अपने वोट से डिप्टी मेयर को चुना था, पर आगामी निकाय चुनाव में रांची के डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षद करेंगे। राज्य के किसी भी नगर निगम के डिप्टी मेयर का पद आरक्षित नहीं होगा। वहां भी सीधा चुनाव नहीं होगा। जो पार्षद चुनाव जीत कर आएंगे, वे ही डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में किसी भी जाति या धर्म के लोग शामिल हो सकते हैं। महिलाएं भी यह चुनाव लड़ सकती हैं।

झारखंड नगरपालिका अधिनियम में संशोधनः

दरअसल, राज्य सरकार ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम में संशोधन करते हुए डिप्टी मेयर के लिए प्रत्यक्ष चुनाव के नियम को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब यह पद अप्रत्यक्ष मतदान यानी चुने गए नगर निकाय प्रतिनिधियों के बीच चुनाव कराकर भरे जाएंगे। इस कारण इनमें आरक्षण लागू नहीं होगा। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने आरक्षण का नियम तय कर दिया है। अब झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग नगर निगम के मेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण निर्धारित करेगा। निकायों के उपाध्यक्षों का पद अनारक्षित रहेगा।

जनसंख्या के अनुपात में मिलेगा बीसी-1 और बीसी-2 को आरक्षणः

झारखंड में लंबे समय से नगर निकाय चुनाव लंबित है। कैबिनेट ने नगर निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारण से जुड़ी नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी है। सरकार ने ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले के आधार पर 50 प्रतिशत की सीमा के अंदर पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का निर्णय लिया है। पहले केवल अनुसूचित जाति और जनजाति को ही आरक्षण मिलता था, लेकिन अब हर निकाय क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण की सीमा अलग-अलग होगी।
ओबीसी को बीसी-1 और बीसी-2 वर्गों में विभाजित कर उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। नगर विकास विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण और चुनाव कार्यक्रम निश्चित करने का अधिकार मिल गया है। निर्वाचन आयोग ने भी निकाय चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्दी ही चुनाव होने की उम्मीद है।

किसी वर्ग विशेष की महिला के लिए मेयर पद आरक्षित नहीं होगाः

इस बार मेयर पद के चुनाव में किसी भी वर्ग विशेष की महिला के लिए आरक्षण नहीं होगा। जिस निगम के मेयर का पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, वहां से उस वर्ग की महिलाएं भी चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन, वहां पुरुष भी चुनाव लड़ेंगे। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि रांची नगर निगम का मेयर पद एसटी के लिए आरक्षित होगा, ऐसे में यहां से मेयर पद के चुनाव में एसटी महिला या पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

16th Finance Commission: जानिये, झारखंड ने क्या-क्या मांगा 16वें वित्त आयोग से

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Rahul Gandhi: बिहार: राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया फर्जी वोट डालने का आरोप

Rahul Gandhi: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांका जिले...

Kalyan Banerjee: कोलकाता: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खाते से फर्जी दस्तावेजों के जरिए 55 लाख की ठगी

Kalyan Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और चार बार के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो...

Amit Shah: अमित शाह बोले- पहले चरण में ही बिहार ने लालू-राबड़ी को किया रिजेक्ट

Amit Shah: जमुई, एजेंसियां। जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के पहले चरण की वोटिंग...

Effects of drinking less water: पानी कम पीने से शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें किस अंग...

Effects of drinking less water: नई दिल्ली, एजेंसियां। पानी हमारे शरीर के लिए जीवनदायिनी तत्व है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हाइड्रेटेड रहना सेहत बनाए...

Chilli Chicken Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी और मसालेदार चिली चिकन

Chilli Chicken Recipe: नई दिल्ली, एजेंसियां। चिली चिकन एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीज व्यंजन है, जिसे मसालेदार, तीखा और क्रिस्पी स्वाद पाने के लिए पसंद किया जाता...

Padma Shri Daya Prakash passes away: हिंदी नाट्य जगत के दिग्गज पद्मश्री दया प्रकाश का निधन

Padma Shri Daya Prakash passes away: नई दिल्ली, एजेंसियां। नोएडा में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे हिंदी साहित्य के वरिष्ठ नाटककार और पद्मश्री से सम्मानित दया...

Jakarta mosque bombing: 54 घायल, बच्चों पर हमला, परिसर से AK-47 बरामद

Jakarta mosque bombing: जकार्ता, एजेंसियां। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नॉर्थ जकार्ता के एसबीएम इलाके में शुक्रवार को एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ,...

Haq Review: ‘हक’ की मजबूत कहानी में दरार: यामी गौतम चमकीं, लेकिन इमरान हाशमी का किरदार पड़ा फीका

Haq Review: मुंबई, एजेंसियां। यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ को गंभीर सामाजिक विषय उठाने के लिए सराहा जा रहा है, लेकिन मजबूत...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles

Popular Categories