मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष, गुरुजी ने की घोषणा [Chief Minister Hemant Soren became the central president of JMM, Guruji made the announcement]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Jharkhand Mukti Morcha:

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वें महाधिवेशन में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया गया है। दशकों से झामुमो के अध्यक्ष रहे शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी को पार्टी ने संस्थापक संरक्षक के पद पर बैठाया है। साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Jharkhand Mukti Morcha: स्वास्थ्य कारणों से गुरुजी की सक्रियता कम हुईः

स्वास्थ्य कारणों से गुरुजी की सक्रियता बहुत सीमित हो गयी थी। इस स्थिति में पहले भी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही झामुमो के संगठनात्मक मामलों में निर्णय ले रहे थे। अब हेमंत सोरेन पार्टी संविधान के अनुसार आधिकारिक रूप से निर्णय ले सकेंगे।

Jharkhand Mukti Morcha: हेमंत को मिला गुरुजी का आशीवार्दः

पार्टी महाधिवेशन में गुरुजी ने हेमंत सोरेन को झामुमो का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने हेमंत सोरेन को जोश और जज्बे के साथ काम करने के लिए आशीर्वाद दिया। अब हेमंत सोरेन के पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कार्यकारी अध्यक्ष पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़े

हो गई घोषणा-शिबू सोरेन बने झामुमो के संस्थापक संरक्षक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं