CM Hemant Soren:
रांची। अफ़्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो के 48 मज़दूर फंस गये हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मज़दूरों की सुरक्षित वापसी और मदद के लिए डीसी को भी निर्देश दिया है। सीएम ने ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए संबंधित ज़िला उपायुक्तों को तुरंत संज्ञान लेने का निर्देश दे दिया है।
मुख्यमंत्री ने लिखा, “उक्त मामले की जांच एवं श्रम विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्रवासी भाइयों की मदद हेतु कार्रवाई कर सूचित करें।” सीएम सोरेन ने हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो ज़िलों के उपायुक्तों को सीधे टैग किया है, ताकि इस संवेदनशील मुद्दे पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
3 माह से कंपनी ने रोक रखा है मजदूरों का वेतनः
झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के कुल 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस वजह से मजदूरों के साथ खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द साझा करते हुए कहा है कि हम यहां बहुत बुरी हालत में हैं। कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री ने इस मामले पर हस्तछेप किया है।
इसे भी पढ़ें
CM Hemant Soren: सीएम हेमंत को अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का न्योता



