रांची, एजेंसियां। रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेन का शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.10 में प्रस्थान करेगी। वहीं वाराणसी से रांची के लिए ट्रेन शाम 4.05 बजे खुलेगी।
इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद रांची और बोकारो के यात्रियों को वाराणसी जाने में आसानी होगी। केवल 7 घंटे में यात्री रांची से वाराणसी पहुंच जाएंगे।
ये है ट्रेन की टाइमिंग और स्टापेज
रांची से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5.10 में प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन का मुरी आगमन 6.10 और 6.12 प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी आगमन 7.10 और 7.12 प्रस्थान ,राजबेडा-7.25, कोडरमा आगमन 8.40 और 8.42 प्रस्थान, गया आगमन 10.00 और 10.05 प्रस्थान, सासाराम आगमन 11.03 और 11.05 प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12.15 और 12.20 प्रस्थान और वाराणसी दिन के एक बजे पहुंचेगी।
वाराणसी से रांची के लिए शाम 4.05 बजे खुलेगी ट्रेन
रांची वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर में वाराणसी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 20888 रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस शाम के 4.05 मिनट में प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 4.40 और 4.45 प्रस्थान, सासाराम आगमन 5.48 और 5.50 प्रस्थान, गया आगमन 6.45 और 6.50 प्रस्थान, कोडरमा आगमन 7.50 और 7.52 प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी आगमन 9.50 और 9.55 प्रस्थान, मुरी आगमन 10.48 और 10.50 प्रस्थान और रांची रात को 11.55 मिनट में पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें
JPSC : सिविल सेवा की पीटी की आई डेट, 12 से मिलेंगे एडमिट कार्ड