सरना धर्मकोड को लेकर अब आर-पार की लड़ाई, 17 फरवरी को दिल्ली में हुंकार भरेंगे आदिवासी संगठन | Sarna Code | Sarna Dharma | Tribal Protest | Adivasi Movement | Jantar Mantar Protest |
Sarna Dharmacode
रांची में राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के बैनर तले सरना संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरना धर्म कोड को जनगणना में शामिल कराने की मांग को लेकर 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित धरना और सत्याग्रह में भाग लेने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए शिवा कच्छप ने कहा कि 17-18 फरवरी को विभिन्न राज्यों से आदिवासी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरना धर्म कोड की मांग अब निर्णायक चरण में है और इसके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि आदिवासियों को अलग धार्मिक पहचान मिल सके।
Adivasi Movement
Jharkhand News







