JMM mayor candidate: रांची मेयर सीट पर झामुमो का सस्पेंस सस्पेंस बरकरार

2 Min Read

JMM mayor candidate:

रांची। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राजधानी रांची में मेयर पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब तक अपने पत्ते नहीं खोल पाया है।

रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो को समर्थन दिया है, वहीं कांग्रेस ने रामा खलखो को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार सामने आने के बाद चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।

झामुमो की और कोई घोषणा नहीं है

दूसरी ओर, झामुमो ने अभी तक किसी अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने व्यक्तिगत तौर पर नामांकन दाखिल किया है। मेयर पद के लिए अजीत लकड़ा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत विजय, आनंद कुजूर ,रीना तिर्की और वीरू तिर्की ने पर्चा भरा है।इन नेताओं का कहना है कि नगर निकाय चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है और पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला है। उनका कहना है कि यदि पार्टी नेतृत्व कोई निर्णय लेता है, तो वे उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय करेंगे।

क्या है आगे की रणनीति?

इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए IDTV इंद्रधनुष की टीम ने झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए बातचीत नहीं की। वहीं, पार्टी नेता बिनोद पांडेय से संपर्क नहीं हो सका।फिलहाल झामुमो की चुप्पी ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी अंतिम समय में अपनी रणनीति स्पष्ट कर सकती है।

Share This Article