Ranchi Mayor election: रांची में मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो 3 जनवरी को करेंगी नामांकन

1 Min Read

Ranchi Mayor election:

रांची। रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो एक बार फिर रांची के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। रमा खलखो का समर्थन कांग्रेस पार्टी करेगी। कांग्रेस ने रांची मेयर पद के लिए रमा खलखो को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। रमा खलखो 3 जनवरी को मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।

23 फरवरी को होगा चुनावः

नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम सामने ला रहे हैं। रमा खलखो इससे पहले भी रांची की मेयर रह चुकी हैं और उन्हें नगर प्रशासन का लंबा अनुभव है।

कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीदः

कांग्रेस का उम्मीद है कि रमा खलखो के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई है कि रमा खलखो के नेतृत्व में पार्टी को नगर निकाय चुनाव में जीत मिलेगी।

Share This Article
Exit mobile version