Marijuana seizure Ranchi station: रांची स्टेशन पर 18 किलो गांजा जब्त, सासाराम ले जा रहे युवक–युवती गिरफ्तार

1 Min Read

Marijuana seizure Ranchi station

रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन “नारकोस” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई मौर्या एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर की गई, जहां एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले।

घबराहट देख आरपीएफ टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की। कुल 18 किलो गांजा बरामद पूछताछ में राजू कुमार (29), निवासी गिरधरपुर, रोहतास और छोटी कुमारी (21), निवासी सोनाडीह, रोहतास ने स्वीकार किया कि उनके पास गांजा है। तलाशी के दौरान राजू के बैग से 10 पैकेट और छोटी कुमारी के पास से 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 18 किलो है, जिसकी बाजार कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपितों ने बताया कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया गया था और सासाराम में सप्लाई किया जाना था। बरामद सामग्री को सील कर जीआरपी रांची को सौंप दिया गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article