Ranchi mayor election 2026
रांची मेयर पद के चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस ने पूर्व मेयर और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो को, जबकि भाजपा ने दो टर्म की पार्षद रौशनी खलखो को प्रत्याशी बनाया है। दो प्रमुख महिला उम्मीदवारों के उतरने से चुनाव रोमांचक हो गया है। वहीं झामुमो अब तक खामोश है, हालांकि पार्टी से पांच नेताओं ने पर्चा खरीदा है। आजसू समेत अन्य दलों और निर्दलीयों के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने की संभावना है। फिलहाल सबकी नजर झामुमो के अंतिम फैसले पर टिकी है।
Ranchi municipal corporation election
women candidates in Ranchi mayor

