Ranchi crime news: रांची के डोरंडा में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत

1 Min Read

Ranchi crime news:

रांची। राजधानी रांची में दिन दहाड़े हत्या हुई है। डोरंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला के वारसी चौक के पास की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।

प्लंबर का काम करता है आरोपीः

आरोपी पति का नाम शाहब है। मिली जानकारी के मुताबिक शाहब अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। इससे पहले भी जेल जा चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतक के तीन बच्चे है जिनमे एक बेटी दो बेटा। गोली मारने वाला आरोपी पति प्लंबर का काम करता था।

Share This Article
Exit mobile version