Ranchi railway news
रांची। होली के त्योहार को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के इलाकों के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को कम करने के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है। इन विशेष ट्रेनों से करीब 50,000 से 70,000 यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
- तिरुपति–रक्सौल होली स्पेशल
Tirupati से Raxaul के बीच 07051/07052 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
07051 (तिरुपति–रक्सौल स्पेशल)
21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को तिरुपति से रवाना होगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर होते हुए सोमवार को रक्सौल पहुंचेगी।
07052 (रक्सौल–तिरुपति स्पेशल)
24 फरवरी, 3 और 10 मार्च 2026 को रक्सौल से तिरुपति के लिए चलेगी।
- रांची–झंझारपुर होली स्पेशल
08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल
2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 10:50 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
08106 झंझारपुर–रांची स्पेशल
3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार शाम 6 बजे झंझारपुर से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
- रांची–गोरखपुर होली स्पेशल
08629 रांची–गोरखपुर स्पेशल
2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 11:55 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
08630 गोरखपुर–रांची स्पेशल
4 मार्च से 1 अप्रैल तक हर बुधवार सुबह 12:50 बजे गोरखपुर से चलेगी और उसी दिन रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में भी होगा।
महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग
होली के मद्देनज़र Delhi, Mumbai और Bengaluru जैसे महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
20408 रांची राजधानी : 25 फरवरी से साप्ताहिक ट्रेन में सभी श्रेणियों में वेटिंग।
18310 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस : 2 मार्च तक स्लीपर में सीटें उपलब्ध नहीं।
12826 झारखंड संपर्क क्रांति : होली तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग।
18638 बेंगलुरु–हटिया एक्सप्रेस : साप्ताहिक ट्रेन में होली तक वेटिंग।
13352 एलेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस : 4 मार्च को सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग।
12811 लोकमान्य तिलक–हटिया एक्सप्रेस और 22357 लोकमान्य तिलक–गया (वाया रांची) : साप्ताहिक ट्रेनों में होली तक सभी श्रेणियों में वेटिंग।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट स्थिति की जांच कर लें और समय से स्टेशन पहुंचे।









