Gold sliver Price: झारखंड में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट

2 Min Read

Gold sliver Price

रांची। झारखंड में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को राजधानी रांची में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,57,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,65,800 रुपये के भाव से बिक रहा है। शुक्रवार शाम को 22 कैरेट सोने का भाव 1,65,950 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,74,250 रुपये था। इस तरह 22 कैरेट सोने में 8,050 रुपये और 24 कैरेट सोने में 8,450 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में कमी

चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। रांची में शनिवार को चांदी 4,15,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 4,25,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट हुई है।

अन्य जिलों में सोने-चांदी के भाव

अन्य जिलों की बात करें तो वहां भी सोने-चांदी के भाव अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,58,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि चांदी 3,40,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,56,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर उपलब्ध है। यहां चांदी 2,92,350 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,38,169 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है, जबकि चांदी 2,92,350 रुपये प्रति किलो के रेट पर है।

सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। गहने खरीदते वक्त हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही लें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के पास होती है।

Share This Article
Exit mobile version