Brilliance Awards 2026 Ranchi: ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026: रांची में 50 से अधिक प्रतिभाओं को मलाइका अरोड़ा ने किया सम्मानित

2 Min Read

Brilliance Awards 2026 Ranchi:

रांची। राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में रविवार को ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026 – सीजन वन का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके हाथों समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्य करने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी पुरस्कार विजेताओं के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला मंच

इस कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, कला, संस्कृति और उद्यमिता जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि मलाइका अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किए गए। मलाइका अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रायोजकों का रहा अहम योगदान

इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर पंचरत्ना स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे रहे, जिनका आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल और सुजीत कुमार ने भी आयोजन को मजबूती प्रदान की।

प्रेरणादायी लोगों को पहचान देना उद्देश्य

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हर्षप्रीत कौर और कविता डैम ने बताया कि ब्रिलियंस अवॉर्ड का उद्देश्य समाज में ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है, जो अपने कार्यों से दूसरों के लिए मिसाल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को न सिर्फ पहचान मिलती है, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलती है।

यादगार और सफल आयोजन

भव्य मंच सज्जा, गरिमामय माहौल और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच यह आयोजन बेहद यादगार रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article