Rain havoc: बारिश का कहरः यमुनोत्री हाईवे पर पुल बहा, बद्रीनाथ मार्ग लैंडस्लाइड से बंद [Rain havoc: Bridge on Yamunotri highway washed away, Badrinath road closed due to landslide]

0
16

Rain havoc:

Rain havoc: MP-शहडोल में 3 हजार घरों में पानी भरा, हिमाचल में अब तक 82 की मौत

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश भर में मानसून की बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में एक पुल बह गया। उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि सड़क संपर्क टूट गया है, लेकिन मरम्मत और पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

बद्रीनाथ हाईवे बंदः

श्रीनगर में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।

शहडोल में 3000 घरों में पानी भराः

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण मानसून जमकर बरस रहा है। शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। इससे काफी नुकसान हुआ है।

हिमाचल में 82 लोगों की जान गईः

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुई। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं।

अयोध्या में सरयू नदीं उफान परः

इधर, अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। जलस्तर 91.35 मीटर पहुंच गया है। यह वॉर्निंग लेवल से सिर्फ 20 सेमी नीचे है। 24 घंटे में 24 सेमी का इजाफा हुआ है। ऐसे ही 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो आज रात तक जलस्तर वॉर्निंग लेवल पार कर जाएगा। यहां वॉर्निंग लेवल 91.55 मीटर और डेंजर लेवल 92.73 मीटर है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बारिश का कहर जारी, रांची समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here