पटना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में एक जनसभा के साथ अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को आगे बढ़ाएंगे।
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि औरंगाबाद में राहुल गांधी दोपहर बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले राहुल की ’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों से निकल चुकी है।
मिश्रा के मुताबिक रैली के बाद राहुल टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत कर सकते हैं। टेकारी विधानसभा क्षेत्र गया जिले में आता है लेकिन औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
प्रेमचंद मिश्रा के अनुसार राहुल गांधी सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वह कैमूर जिले में यात्रा निकालेंगे फिर निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश जाएंगे।’’
इसे भी पढ़ें