गोड्डा। झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। बुधवार की सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्रों पर आने का सिलसिला शुरू हो गया।
इसी बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।
528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैः
इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष और 55 महिला हैं. गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं।
बोकारो में सबसे अधिक 5,84,275 मतदाता हैं, जबकि आरक्षित सीट लिट्टीपाड़ा में सबसे कम 2,17,847 मतदाता हैं। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इन 38 सीटों पर हो रहा मतदानः
दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीट शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
निशिकांत दुबे बोलें पार्टी विशेष के लिए काम करने वाले अधिकारी 23 के बाद होंगे बर्खास्त