Election Commission: पूरे देश में SIR लागू करने की तैयारी, चुनाव आयोग करेगा10 सितंबर को बैठक

2 Min Read

Election Commission:

नई दिल्ली, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया लागू की जाएगी। इस पर अंतिम फैसला 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में लिया जाएगा, जिसमें सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल होंगे।

Election Commission: SIR का उद्देश्य और प्रक्रिया:

SIR का मकसद मतदाता सूचियों का पूर्ण और गहन पुनरीक्षण करना है। इसमें नई मतदाता सूचियों की तैयारी भी शामिल है। 24 जून को बिहार में SIR के आदेश के समय आयोग ने देशव्यापी लागू करने की बात कही थी।

Election Commission: बिहार में स्थिति:

बिहार में SIR की प्रक्रिया पहले ही चल रही है और 30 सितंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग की बैठक में देशभर में SIR लागू करने की रणनीति और समयसीमा तय की जाएगी।

Election Commission: कानूनी आधार:

चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत SIR कराने का अधिकार प्राप्त है। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Election Commission: आगे की योजना:

10 सितंबर की बैठक के बाद SIR की कार्ययोजना और कार्यान्वयन की समयसीमा सभी राज्यों को सूचित की जाएगी। आयोग ने सभी मुख्य चुनाव अधिकारियों को देशभर में इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू कराने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें

Election Commission: चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा-अब तक किसी राजनीतिक दल ने दर्ज नहीं कराई आपत्ति


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं