बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में सामाजिक पेंशन की बढ़ी राशि ट्रांसफर, चुनाव से पहले नीतीश ने दिया तोहफा [Increased amount of social pension transferred to the accounts of 1.11 crore people of Bihar, Nitish gave a gift before the elections]

2 Min Read

Nitish Kumar:

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के एक करोड़ 11 लाख लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया है। अब मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मिलेंगे।

Nitish Kumar:1227.27 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफरः

सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अणे मार्ग स्थित संवाद में 1227.27 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर महीने की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाए।

Nitish Kumar:हर महीने 10 तारीख को खाते में आ जायेंगे पैसेः

सीएम ने कहा, “हर महीने की 10 तारीख को आपके खाते में 1100 रुपये आएंगे।” उन्होंने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा, “2005 से पहले क्या हुआ था, यह आप सब जानते हैं। हमने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण और नौकरी मं 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है। अब महिलाएं खुश हैं।”

Nitish Kumar:सभी को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देशः

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि अस्वस्थता की स्थिति में उन्हें निःशुल्क उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Assembly Election: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, दो बड़े नेताओं ने कांग्रेस का थामा दामन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं