नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद के बाद कांग्रेस ने उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार में सरकार की तरफ से अव्यवस्था और अनादर देखकर हैरानी हुई।
डॉ. सिंह के परिवार के लिए 3 ही कुर्सियां रखी गईं। परिवार के बाकी लोगों को कुर्सियां मांगनी पड़ीं। जब डॉ. सिंह की पत्नी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया और गन सैल्यूट दिया गया तो PM मोदी और मंत्री खड़े नहीं हुए।’
BJP ने कांग्रेस के आरोपों के जवाब दिए:
भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘अंत्येष्टि स्थल पर बैठने की व्यवस्था CPWD ने दिल्ली पुलिस के परामर्श से की थी। अगली दो पंक्तियां (पंक्ति 3 और 4) परिवार के सदस्यों के लिए रिजर्व थीं। राजकीय अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया था।’
इसे भी पढ़ें