Bihar elections: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी में संगठन को लेकर तैयारी तेज

2 Min Read

Bihar elections:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार विधानसभा चुनावों से पहले अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की तैयारी में है। पार्टी आलाकमान ने संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद सलाह-मशवरे की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। इसके बाद अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इस बार पार्टी जातिगत, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को नजरअंदाज करते हुए संगठन की मजबूती पर ध्यान देने वाले नेता को अध्यक्ष बनाएगी। सूत्रों ने बताया कि नया अध्यक्ष कोई चौंकाने वाला नाम नहीं होगा, बल्कि वह नेता होगा जिसके पास राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चलाने का अनुभव हो।

बीजेपी संविधान के अनुसार

बीजेपी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्षों का चयन होना आवश्यक है। इसलिए यूपी, गुजरात और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पहले चुने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी से और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने जाने वाले हैं, जो नए अध्यक्ष के नामांकन के प्रस्तावक बनेंगे।

निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को दो बार कार्यकाल मिल चूका है

निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को अब तक दो बार कार्यकाल विस्तार मिल चुका है। पार्टी ने संगठन में नई पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए मंडल स्तर पर 40 वर्ष की आयु सीमा भी तय की है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष कम हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के 88 वरिष्ठ नेताओं से राय-मशवरा कर यह तय किया गया है कि नया अध्यक्ष लगभग 60 वर्ष का होगा। यदि बिहार चुनाव से पहले चुनाव नहीं हो पाता है तो नया अध्यक्ष चुनाव बाद में किया जाएगा।इस तरह बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी में तेजी ला रही है।

इसे भी पढ़ें

Bihar elections: बिहार चुनावः I.N.D.I.A. ने JMM को नहीं दी, एक भी सीट पार्टी 16 सीटों पर लड़ने को तैयार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं